बच्चों की कला देखकर राज्यपाल हुई गदगद
- कहा झारखंड के बच्चे प्रतिभावान पेंटिग में धनवाद ने मारी बाजी
रांची: राजभवन में आयोजित झारखंड स्टेट कॉउंसिल फार चाइल्ड वेलफेयर स्टेट लेबल आॅन द स्पोट पेंटिग कॉपिटिशन में पूरे राज्य से कुल 489 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। धनबाद जिले से जिला स्तर पर चयनित कुल 08 प्रतिभागियों ने भाग लिया। धनबाद जिले का प्रदर्शन काफी उत्कृष्ट रहा। कुल 08 प्रतिभागियों में से 03 प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कृत किया। शेष बच्चे को सांत्वना सह प्रतिभागिता का पुरस्कार दिया गया। बच्चे पुरस्कार पाकर काफी उत्साहित थे। बच्चो के साथ साथ मध्य विद्यालय भिस्तिपाड़ा, धनबाद के शिक्षक संजय कुमार एवं कस्तूरबा विद्यालय झरिया की वार्डन रीता कुमारी ने खुशी की इज्जहार कई वाट्स एप्प ग्रुप में खबर चलाकर दी। गाइड शिक्षकों के द्वारा सभी विजयी एवं प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को उनके आशातीत सफलता पर हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में सफलता के नित्य नए मुकाम हासिल करने ही मेरी मंगलकामना है। रविकांत भारती को प्रथम (11-18वर्ष) उत्क्रमित मध्य विद्यालय तांतरी, तोपचांची, शकुंतला कुमारी को द्वितीय पुरस्कार(13-16वर्ष) कस्तूरबा बालिका विद्यालय झरिया, सूरज कुमार को तृतीय पुरस्कार(9-12 वर्ष) मध्य विद्यालय बरमसिया धनबाद। सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
Related Posts


Latest News







