महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है: राजकुमार

महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है: राजकुमार

खोरीमहुआ(गिरिडीह): धर्मनिर्पेक्ष भारत में भाजपा सरकार के आने के बाद लोगों की आजादी को छिनने का काम कर रही है। लोगों को खाने, पहनने, रहने तथा भाषा पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रही है। आज देश की जनता विकास के बजाय घोषणाओं की सरकार से त्रस्त है। दूसरे राज्यों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि अपने ही राज्य में पढ़े-लिखे लोग प्रवासी बनने पर मजबूर हो रहे है। धनवार प्रखण्ड के गलवाती पंचायत के माधो खुर्द में माले द्वारा आयोजित मिलन समारोह में धनवार विधायक राजकुमार यादव कार्यक्रम को सम्बोधित रहे थे। साथ ही विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा किये गए घोषणाओं को याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मोदी सरकार ने आम जनता को बिश्वास दिलाते हुए कहा था कि विदेशी बैंकों से 01 लाख 37 हजार करोड़ ला कर देश के हर व्यक्ति के खातों में 15 लाख देने की बात की थी। पर आज मोदी सरकार द्वारा देने के बजाय अपने ही पैसे का हिसाब देना पड़ रहा है।

भाजपा ब्राह्मण वादी, मनुवादी नीतियों के तहत पिछड़ी जाति के लोगों को फिर से बैकफुट पर खड़ा करने की साजिश की जा रही है। महात्मा गाँधी के हत्यारे को नायक की श्रेणी में खड़ा किया जा रहा है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। युवाओं में बेरोजगारी को लेकर आक्रोश है। अस्थानिय सांसद डॉ. रविन्द्र राय मुस्लिम समुदायों के साथ भेदभावपूर्ण राजनीत कर बाटने का काम कर रही है। विकास के नाम पर खोखली राजनीत कर रही है। भाजपा-जेवीएम एक सिक्के के दो पहलू है। बाबूलाल कहते है कि हम कहीं भी जा सकते है। तो कुर्शी की राजनीति करने वालों पर प्रदेश की विकास को लेकर कितना भरोसा किया जा सकता है।

Jharkhand Govt Ad
वहीं माले राज्य कमिटी एपवा नेत्री कौशल्या दास ने कहा कि भाजपा के शासन काल मे महिलाएं असुरक्षित है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के नाम पर परिवार से ही तोड़ने का प्रयाश किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम से पूर्व विधायक राजकुमार यादव द्वारा माधोपुर में 63 लाख से निर्मित होने वाले तालाब का शिलान्यास किया। जबकि कार्यक्रम के दौरान विशनपुर में हुई मुस्लिम अंसारी के हत्या के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिश प्रशासन द्वारा किसी की गिरफ्तार नही किये जाने को लेकर 6 फरवरी को धनवार में रैली निकाल कर धरना पर बैठेगी। जिसकी जिमेवारी सीधा प्रशासन पर लगाया है।

कार्यक्रम के दौरान अन्य पार्टियों को छोड़ कर 20 लोगों ने माले का लाल झंडा को थामने का संकल्प लिया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कय्यूम अंसारी ने की जबकि संचालन कैलाश सिंह ने किया। इस दौरान धनवार प्रखण्ड सचिव किशोरी अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी, सिराज खान, सजरुल हसन, मो. मोजाहिद, बालमुकुंद यादव सहित सेकड़ो कार्यकर्ता तथा जनता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम