रघुवर राज जंगलराज में तब्दील: राजेश

रघुवर राज जंगलराज में तब्दील: राजेश

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि बलात्कार, हिंसा व हत्या की घटनाओं में अनव्रत वृद्धि प्रदेश में चल रही सरकार के चार साल का रिर्पोटकार्ड है। उन्हें इसे गंदी कार्यशैली का जीता जागता उदाहरण बताते हुये दो टूक कहा कि यहां रघुवर राज जंगलराज में तब्दील हो चुका है।
श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस के मुस्तैद होने के बावजूद एक साथ 6 जिलों में दुष्कर्म से लेकर हत्या की वारदात हो जाए, तो यह समझा जा सकता है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। मुख्यमंत्री रोजाना अनाप- शनाप बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं और महिलाओं के साथ हो रहे व्यवहार पर अपनी बात नहीं रखते। श्री ठाकुर ने कहा कि जिस तरह महिलाओं के साथ दुष्कर्म छिनतई व डायन बिसाही के आरोप में हत्या की बात लगातार सामने आ रही है, उससे झारखंड के लोगों का शर्म के मारे सर झुक जा रहा है।
मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में कानून व्यवस्था का बखान करते नहीं थकते। मुख्यमंत्री को अपने मंच से इन सारी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए । यदि मुख्यमंत्री कांग्रेस को कोसने के बजाय साढे 4 वर्षों तक शासन प्रशासन को दुरुस्त करने में लगाए होते तो आज इस तरह की घटना सामने नहीं आती। पिछले 4 वर्षों से लगातार दुष्कर्म हत्या चिंताई डायन बिसाही के नाम पर हत्या के मामले लगातार घटती रही और सरकार चुप बैठी रही।
राजेश ठाकुर ने कहा कि शासन का इकबाल खत्म हो चुका है मुख्यमंत्री बार- बार नक्सलवाद खत्म होने की बात करते हैं किंतु लोहरदगा गुमला जैसे कई जिलों में जाते हैं तो खुद भारी सुरक्षा व्यवस्था में जाते हैं हजारों की संख्या में पुलिस बल लगाए जाते हैं। अगर नक्सलवाद खत्म हो गया है प्रधानमंत्री के सभा के लिए 35 डीएसपी को क्यों लगाया जा रहा है ? नक्सलवाद एक बड़ी समस्या है, खत्म होना जरूरी है किंतु नक्सलवाद के खत्म होने की बात कर राजनीति करने से मुख्यमंत्री को परहेज करना चाहिए । अगर प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का होगा तो इन घटनाओं के लिए अपने भाषण के क्रम में महिलाओं से क्षमा जरूर मांगेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब