लालू को देखने पहुंची राबड़ी देवी-मीसा भारती, स्थिति देख दोनों हो गए भावुक

लालू को देखने पहुंची राबड़ी देवी-मीसा भारती, स्थिति देख दोनों हो गए भावुक

रांची: रिम्स में भर्ती चारा घोटाला सजायाफ्ता लालू यादव को आज उनकी पत्नी राबड़ी देवी अपनी बेटी मीसा भारती के साथ आज रांची पहुंची। दोनों सोमवार को रांची एअरपोर्ट से निकलते हुए सीधे रिम्स की ओर रवाना हो गए। लालू से मिलने पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बहुत भावुक हो गयीं। दंपति ने पेइंग वार्ड में बैठकर घर-परिवार से लेकर राजनीति तक, हर मसलों पर घंटों बातचीत की।

इस दौरान बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीँ मीडिया की नज़रें भी उनपर टिकी रही। हालाँकि राबड़ी और उनकी बेटी मीडिया से बिना कोई वार्तालाप के यहाँ से निकल गयीं। वहां मौजूद पुलिस-प्रशासन की मदद से गाडी में बैठकर रिम्स से रवाना हो गयी। लालू के जेल जाने के बाद यह पहला मौका है, जब राबड़ी देवी अपने पति लालू यादव से मिलने के लिए रांची आई।

बाद में राबड़ी देवी और मीसा भारती झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिली। आपको बता दें की राजद भी झारखण्ड के महागठबंधन सरकार की हिस्सा है। वहीँ दूसरी तरफ सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की सेहत बिगड़ने की वजह से उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया है, जहाँ वे चिकित्सकों की लगातार देख-रेख में रह रहे हैं। उनकी देखभाल कर रहे डॉ डी के झा के मुताबिक गंभीर मधुमेह रोग के कारण रोज उन्हें 80 यूनिट इन्सुलिन का डोज दिया जाता है। वहीँ उनकी एक किडनी 50 प्रतिशत ही काम कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ