लोकसभा में पीएम मोदी की घोषणा, श्रीराम राम मंदिर ट्रस्ट का गठन, कुल होंगे 15 ट्रस्टी, एक सदस्य दलित समाज से
नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार ने बुधवार को बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरी योजना बताई।
उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्म-भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करने की योजना है। इसके लिए सरकार ने अयोध्या कानून के तहत अधिग्रहीत 67.70 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को हस्तांतरित करने का फैसला किया है। इसके अलावा ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट के गठन के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पारित किया गया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को अनेक अनेक बधाई देता हूँ।— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) February 5, 2020
इसके बाद अमित शाह ने जानकारी दी कि ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट में कुल 15 ट्रस्टी होंगे, जिसमे से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से होगा। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय से सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। शाह ने यह भी कहा कि लोगों की इंतज़ार शीघ्र ही खत्म होगा, और वे श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में भगवान् के दर्शन कर पायेंगे। ये सारी बातें उन्होंने ट्विट में कही।
यह ट्रस्ट मंदिर से सम्बंधित हर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा और 67 एकड़ भूमि ट्रस्ट को हस्तांतरित की जायेगी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि करोड़ों लोगों का सदियों का इंतजार शीघ्र ही समाप्त होगा और वे प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पाएँगे।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) February 5, 2020
Related Posts

Latest News


