जाँच करने पहुंचे पदाधिकारी…
On
आसिफ
सरिया(गिरिडीह): शुक्रवार को सरिया प्रखंड के नावाडीह एवं सरिया उत्तरी पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने सरिया अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा व सरिया अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी पहुंचे। इस दौरान राजमिस्त्री द्वारा बनाए जा रहे शौचालय का निरीक्षण किया। वहीं कार्य कर रहे राज मिस्त्रियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिससे गुणवत्ता पूर्ण शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा सके। साथ ही भारत स्वच्छता मिशन के तहत किये जा रहे विभिन्न पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य विभाग के द्वारा तय समय पर करने का निर्देश संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवकों को दी। वहीं समय पर एवं गुणवत्ता पूर्ण शौचालय निर्माण का कार्य नहीं होने पर लाभुकों की मिलने वाली सरकारी सुविधा पर रोक लगाने की भी बात कही। मौके पर सरिया उत्तरी पंचायत के मुखिया आशा देवी, पंसस कृष्णा शाह समेत दर्जनों ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








