विपक्ष ने सदैव सामूहिक लड़ाई लड़ी है: सुबोधकांत
On
बाबूलाल से आवास पर मिलकर की मंत्रणा
रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के बाद सुबोधकांत ने पत्रकारों से कहा कि रघुवर सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ हमने सदा ही सामूहिक रुप से लड़ाई लड़ने का काम किया है।
श्री सहाय ने कहा कि मामला चाहे सीएनटी एक्ट का हो या फिर खूंटी गोलीकांड का। राज्य में व्याप्त मॉब लिंचिंग का मामला हो या फिर कोई अन्य कांग्रेस व झाविमो हमेशा साथ लड़ी है। उन्होंने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत चुनावी मसला नहीं है, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन रघुवर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम व्यापक एकता के पक्षधर रहे हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित बाकि समान विचारधारा वाली पार्टियों से मिलकर व्यापक एकता कायम करना चाहते हैं। सुबोधकांत ने कहा कि देश व प्रदेश में एक ओर जहां लोग मंहगाई से त्रस्त हैं तो दूसरी ओर युवा रोजगार व बेहतर शिक्षा के आभाव में भटक रहे हैं। इसके बावजूद यदि हमारी एकता नहीं होगी तो नुकसान देश व प्रदेश को होना तय है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


