एग्जिट पोल के बाद विपक्ष हताश-निराश: रघुवर

एग्जिट पोल के बाद विपक्ष हताश-निराश: रघुवर

-झारखंड की सभी सीट जीतने का दावा
स्टेट ब्यूरो: जनता विकास की भूखी है, इसलिये जाति, धर्म, संप्रदाय व क्षेत्रीयता से उपर उठकर मतदान किया है। लोकसभा चुनाव के बाबत आये एग्जिट पोल के बाद से विपक्ष पूरी तरह से हताश व निराश हो चुका है। ये बातें सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये कही। उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुये चुनाव आयोग सहित लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में लगे सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों पुलिस-प्रशासन व प्रेस-मीडिया के लोगों का धन्यवाद किया।
सीएम ने कहा कि सारे एग्जिट पोल में एकबार फिर से मोदी सरकार की संभावना जताई है। यह ट्रेंड देश की सकारात्मक राजनीति का परिचायक है। मोदी सरकार ने उग्रवाद व आतंकवाद पर नकेल कसी है। इसी का परिणाम है, कि घोर उग्रवाद प्रभावित माने जाने वाले क्षेत्रों में भी जमकर लोगो ने मतदान किया। ये इस बात का द्योतक है कि राज्य की जनता शांति व विकास चाहती है। दावा किया कि एनडीए गठबंधन झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा। इसका कारण यह है कि देश और राज्य की जनता ने आजाद भारत में पहली बार सरकार के बदलाव के लिए नहीं, बल्कि सरकार के विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री में भरोसा जताया है। जनता अब अपना हित-अहित समझने लगी है। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास, पर तुष्टिकरण किसी का नहीं मंत्र पर कार्य किया। जिसे देश की जनता ने सराहा है। कहा कि जनता ने इस चुनाव में भी 2014 के तर्ज पर ही, अवसरवादी व नापाक गठबंधन को नकार दिया है। नकारात्मक राजनीत करने वाले नकारे लोगों को आगामी 23 मई को जवाब मिल जाएगा।

[URIS id=8357]

श्री दास ने कहा कि राज्य की डबल इंजन की सरकार ने पूर्ण बहुमत सम्पूर्ण विकास को धरातल पर उतरने की सार्थक पहल की है। कांग्रेस पार्टी 14 वर्षों तक राज्य को अस्थिर किया, एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर खजाने और संसाधनों को लूटा पर अब विकास कार्यक्रमों को धरातल पर उतारा जा रहा है। अभी बहुत कार्य बाकी है परन्तु सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र विकास हुए हैं। विकास कार्यक्रमों में राज्य देश स्तर पर अव्वाल दर्जा प्राप्त कर रहा है, साढ़े चार वर्षों में 38 लाख घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। राज्य शत-प्रतिशत ओडीएफ घोषित हुआ है व केंद्र सरकार की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतारे गये हैं। कहा कि आगामी जून से हर गांव में डीप बोरिंग से पेयजल सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। किसानों को कैंप लगाकर पूरी पारदर्शिता के साथ मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की राशि किसानों के खाते में जाएगी। गांव में पेबल्स टाइल्स से सड़के बनेंगी, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक