मोदी 10 बड़े कारोबारी घरानों के सीईओ: सुबोधकांत सहाय
On
रांची : रांची लोस सीट से महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय राजद कार्यालय पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सहाय ने प्रधानमंत्री के रांची दौरे को लेकर कहा कि मोदी 10 बड़े कारोबारी घरानों के सीओ बनकर बैठे हैं।
उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। महागठबंधन में राजद के शामिल नहीं होने के सवाल पर सुबोधकांत सहाय ने सीधे तौर पर कहा कि जब वो दूसरी बार राजद के कार्यालय में पहुंचे हैं, तो ऐसे में ये साफ हो गया है कि राजद महागठबंधन के साथ है। यही वजह है कि पलामू में महागठबंधन की ओर से राजद के लिए कैंपेनिंग किया जा रहा है। सिर्फ एक सीट को लेकर जो परेशानी हुई, उससे राजद के महागठबंधन से अलग होने की कोई बात नहीं है।
सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री के रांची दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खोटे सिक्के हैं। वो रांची कितनी बार आए हैं, उन्हें भी पता नहीं। लेकिन उनके आने से रांची लोकसभा क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ेगा। नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री कम और 10 घरानों के सीओ का काम ज्यादा काम कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब देखना है कि कौन यहां चुनाव प्रचार में आता है। हालांकि उन्होंने राहुल गांधी के रांची में आने की मंशा जाहिर की है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







