मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी, प्रशासन सुस्त
खोरीमहुआ(गिरिडीह): धनवार पुलिस प्रशासन के काम पर सवाल खड़ा करते हुए चोरों ने एक बार फिर धनवार थाने से महज 500 मीटर की दूरी से 11 लाख 35 हजार के मोबाइल सहित कई सामग्री ले उड़े। धनवार के अहम हिस्से के तौर पर जाने-जाने वाले गाँधी चौक जहाँ प्रखण्ड कार्यालय, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास सहित धनवार पास पड़ाव स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने गाँधी चौक के ब्लॉक रोड में स्थित रविवार रात को भेंडीलेटर तोड़कर लाखो की मोबाइल ओर एक लैपटाप की चोरी कर भाग जाने में सफल रहा। पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण क्षेत्र सहित धनवार बाजार में नही रुक रहा है चोरी की वारदात।
वहीं सातिर चोरों ने दुकान में लगी सी.सी.टीवी कैमरा को नष्ट कर दिया। माने तो चोरी की घटना को अंजाम देने में चोरों को दो से तीन घण्टा लगा होगा। चोरी की घटना के बाद मोबाईल दूकान के संचालक अजीत कुमार ने बताया की रोज की तरह हम दूकान बन्द कर नो बजे सोने के लिए घर चले गये थे। जब प्रत्येक दिन की तरह सोमवार सुबह दूकान खोलने आया तो देखा की मेरी दूकान की बोर्ड निचे लटक रहा है तथा भेंटिलेटर टूटा हुआ है जब ताला खोलकर अंदर देखा तो मेरे दूकान में रखी अलमीरा से सभी मोबाईल गायब है।

घटना के सम्बंध में धनवार थाना में लिखित तौर पर घटना की जानकारी दी गयी है। वही धनवार पुलिस घटना के बाद से जाँच में जुट गई है। वहीं धनवार विधायक राजकुमार यादव ने पीड़ित दुकानदार से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा प्रशासन से जल्द घटना के उदभेदन करने की मांग की है।
Related Posts


Latest News







