विधानसभा चुनाव में महागठबंधन साथ लड़ेगा, हेमंत के घर हुई मंत्रणा

विधानसभा चुनाव में महागठबंधन साथ लड़ेगा, हेमंत के घर हुई मंत्रणा

रांची: नेता प्रतिपक्ष के आवास पर बुधवार को महागठबंधन की अहम बैठक हुई, तय किया गया कि सभी विवादों को निबटारा कर विधानसभा चुनाव में एक साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगा। एक घंटे से अधिक देर तक चली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 32 सिटिंग सीटों पर संबंधित पार्टी ही चुनाव लड़ेगी और गेटिंग सीटों यथा दूसरे नंबर पर रहे दल सहित 11 सीटों पर किस दल का दावा होगा, इस विवाद को अगली बैठक में सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने साफतौर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट होकर लड़ेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम को लेकर गड़बड़ी की चर्चा भी इस बैठक में हुई। सभी दलों ने यह तय किया कि इस मुद्दे को लेकर वह अपने दल में चर्चा करेंगे, वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि बैठक में चिंतन मंथन किया गया। तय हुआ कि गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाए। विपक्ष की 32 विधानसभा सीट में से झारखंड मुक्ति मोर्चा के 19, कांग्रेस 9, लेफ्ट के 2, जेवीएम 2 सीट पर अपने अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

[URIS id=9499]

 

सीपीआई, सीपीएम और माले के बैठक में नहीं आने के सवाल पर हेमंत ने कहा कि 16- 17 जुलाई को उनकी बैठक है। इसी के बाद ये निर्णय लेंगे। वैसे विपक्ष की मनसा है कि वे गठबंधन में शामिल हों। झाविमो प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि सामूहिक रुप से चुनाव लड़ने पर कोई विवाद नहीं है। सीटिंग- गेटिंग सीटें संबंधित दलों के खाते में जाएंगी व बाकि 11 सीटों पर गठबंधन के बीच आपसी सहमति से विभाजित किया जाएगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि सीटिंग सीटें संबंधित दल के खाते में व दूसरे नंबर रहे दल के खाते में जाएंगी संबंधित सीटें। श्री सिंह ने कहा कि चतरा में जेवीएम के नेता राजद में शामिल हुए हैं, इसलिए वहां भी राजद की मजबूत दावेदारी बनती है। नेतृत्व का मुद्दा लोकसभा चुनाव से पहले ही तय हो चुका है कि झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। बैठक में मासस विधायक अरूप चटर्जी व फॉरवर्ड ब्लॉक के रामेश्वर कुशवाहा शामिल हुए।
रघुवर का टारगेट सिर्फ सोरेन परिवार: हेमंत
मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा लगातार सोरेन परिवार पर निशाना साधने के मामले पर पूछे गये सवाल के जवाब में हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें सिर्फ व सिर्फ सोरेन परिवार ही टारगेट में दिख रहा है। इसके अलावे सीएम कुछ देख नहीं पा रहे। हेमंत ने कहा कि सपने में भी वे सोरेन परिवार को ही देखते हैं, क्यों कि पांच साल में उनके द्वारा किये गये तांडव रुपी पाप का घड़ा भर चुका है। कहा कि उनके विरुद्ध लगातार षड़यंत्र किया जा रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
Ranchi News: नवीन पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन