दुर्भावना से ग्रसित होकर की जा रही है लालू जी की सुरक्षा में कटौती : अन्नपूर्णा

दुर्भावना से ग्रसित होकर की जा रही है लालू जी की सुरक्षा में कटौती : अन्नपूर्णा

रांची। झारखंड राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा को कम करने का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर लालू जी की सुरक्षा में कटौती की गयी है। यह सबी जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज हैं। सामाजिक समरसता को लड़ाई लगातार वह लड़ते आ रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि जब से बिहार में जदयू और भाजपा गठबंधन की सर्कार बनी है, लालू प्रसाद और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को जान-बुझकर कम किया जा रहा है। कहा कि लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। देश के रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके बाद भी छह महीने के भीतर दो बार उनकी सुरक्षा में कटौती करना सीधे तौर पर राजनीतिक लगती है। उन्होंने कहा कि देश में कई नेता हैं जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन जो भाजपा और उसके गठबंधन सरकार के साथ हैं, उनकी सुरक्षा को कम नहीं किया जाता है। ऐसा लगता है कि भाजपा और जदयू अब व्यतिगत राजनीति पर उतर आयी है। राजद इसका विरोध कर्ता है और अगर जल्द लालू प्रसाद यादव को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गयी तो पार्टी आन्दोलन का रुख अख्तियार करेगा। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता डा .मनोज कुमार ने दी ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन