कोडरमा: सरकार ने विकास संग बिचौलियों को भी साफ किया: डॉ नीरा

कोडरमा: सरकार ने विकास संग बिचौलियों को भी साफ किया: डॉ नीरा

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय के उत्तरी पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में रविवार को मंडल प्रवास कार्यक्रम आहूत हुआ। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित बुनियादी आवश्यक्ताओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस काम किया है। इसके अलावे विकास के साथ-साथ बिचौलियों को भी पूर्णतौर पर सफाया कर दिया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, सरकार द्वारा गैस चूल्हा वितरण कार्यक्रम सहित किसानों व छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन स्कीम ने सरकार के विजन को बिल्कुल साफ कर दिया है, कि जनता के प्रति इसकी नियत कितनी पाक- साफ है। कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने की बातें कही। कहा कि बिचौलिया का राज समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री आवास और जन धन योजना की राशि सीधे लाभुक के खाते में जा रही है। आज सरकार के प्रयास से पांच लाख तक का इलाज गरीबों को आयुष्मान कार्ड के जरिए मिल रहा है। केंद्र के सशख्त कदम से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना।
इस अवसर पर सहदेव यादव, मकसूद आलम, बंशी राम, मो खलील अंसारी, चंद्रिका प्रसाद, चंद्रदेव यादव, सदानंद प्रसाद बर्मा, भूषण वर्णवाल, राम चंद्र यादव, विनोद यादव, मुखिया सुरेंद यादव, बबलू यादव, नवीन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को रखा। संचालन सुनील यादव ने किया। इस बाबत भाजपा कार्यकर्ता महेश यादव के पिता स्व दुःखन महतो व पारा शिक्षक मिथिलेश पंडित के निधन के पश्चात उनके आवास जाकर शिक्षा मंत्री ने उनके परिजनों व बच्चों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। इस बाबत दिनेश सिंह, सतीश सिंह, रामु पांडेय, उमेश सिंह, सहदेव सिंह, नितीश चंद्रवंशी, हरि प्रसाद यादव, तौकीर आलम, कामेश्वर यादव, भुनेश्वर यादव, शिवेंद्र नारायण सिंह, केदार पासवान, प्रंजय पांडेय, दिनेश राणा, भोला यादव, पवन सिंह, रवि सिंह, हरिहर दास, मोहन यादव,परमेश्वर यादव, लखन पासवान, एयाज अहमद व उमेश दास मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत