कोडरमा: कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू जयंती
आर्यन श्रीवास्तव
कोडरमा: स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 129वीं जयंती कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस कार्यालय में एक सादे समारोह में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित तमाम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से विचार पारित किया कि कोडरमा लोकसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट बनती है जिसके लिए कोडरमा कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार से मांग करेंगे।
[URIS id=4465]
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, उपाध्यक्ष वशी अहमद खान, उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला सचिव संजय सेठ, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, नगर महामंत्री हिमांशु शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि नारायण वर्णवाल, युवा नेता सईद नसीम, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फैयाज केसर, असंगठित मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान, मनरेगा अध्यक्ष भोला कुमार दास, डोमचांच युवा अध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, विजय पोद्दार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी जहीर उद्दीन, पप्पू सिंह, उपेंद्र शाह, कुंदन शाह, अशोक शाह, गुड्डू कुमार, सुरेश मोदी, केदार साहू, विशाल साह, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद यूसुफ खान, विशाल शाह, कोलेश्वर साह, अशोक साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने किया।
Related Posts


Latest News








