साध्वी प्रज्ञा के बयान पर झाविमो का प्रहार

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर झाविमो का प्रहार

रांची: हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर  झारखण्ड विकास मोर्चा की केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने कहा कि शहीद, शहादत और राष्ट्रभक्ति के प्रति भाजपा संघ का चरित्र ही दोहरा है, इसकी व्यवस्था वे अपनी सुविधानुसार तय करते हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देना और चुनाव लड़वाना  इसका सबसे सटीक उदाहरण और देशभक्ति और राष्ट्रवाद का नजरिया है।
झारखण्ड विकास मोर्चा की केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने आज झाविमो वार रुम से भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर द्वारा शहीद हेमंत करकरे का अपमान पूरे देश का अपमान है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। साथ ही कहा कि भाजपा द्वारा प्रज्ञा ठाकुर के बयान से किनारे कर लेने भर से और प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांग लेने से शहीद का अपमान वापस नहीं हो सकता है।
झाविमो ने मांग किया है कि भाजपा प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से निकाले और उनसे टिकट वापस लें। पार्टी की केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सूचनानुसार प्रज्ञा ठाकुर को स्वास्थ्य लाभ के लिए जेल से जमानत मिली  है, ऐसे में भाजपा द्वारा उनको चुनाव में उतारना, लोकतंत्र का मजाक है, जेल मैनुअल का मजाक है। झाविमो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में चुनाव आयोग से प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत