झामुमो दो भागों में बटा, शुरू हो गई बगावत

झामुमो दो भागों में बटा, शुरू हो गई बगावत

  • जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से हुई बगावत शुरू
संतोष वर्मा
चाईबासा: कोल्हान में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी में बगावत कर दिया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दो भागों में बंट गए हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आक्रोश, नाराजगी और गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गया है।
कोल्हान में पार्टी के तीन विधायक और कई बड़े नेता भी बगावत में शामिल हैं, लेकिन वे अभी पर्दे के पीछे हैं और पार्टी आलाकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कोल्हान में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस बगावत से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के संघर्ष यात्रा को तगड़ा झटका लगा है।
जिन कार्यकर्ताओं के बूते हेमंत ने कोल्हान में अपनी पार्टी के चट्टानी एकता और मजबूत संगठन का दावा ठोंक सता तक पहुंचने का सपना देखा, उसी में एकता न सिर्फ दरार पड गया है।
बल्कि सपना भी बिखरता दिख रहा है। दरअसल कोल्हान झामुमों में कार्यकर्ताओं का यह बगावती तेवर प. सिंहभूम जिला अध्यक्ष भुनेश्वर महतो को लेकर सामने आया है। जिला अध्यक्ष के कार्यशैली के परेशान न सिर्फ पार्टी के नेता हैं, बल्कि कई विधायक भी खासे नाराज हैं, जिसकी जानकारी हेमंत सोरेन को भली- भांति है।
जिला अध्यक्ष की गुटबाजी हेमंत सोरेन के संघर्ष यात्रा के दौरान मनोहरपुर और चक्रधरपुर विधानसभा दौरे के दौरान भी दिखा। जब जिला अध्यक्ष के समर्थकों ने चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड के पोस्टर को फाडा। लेकिन आज झामुमो नेताओं का बगावती तेवर खुलकर तब सामने आ गया, जब जिला अध्यक्ष ने नोवामुंडी प्रखंड के अध्यक्ष पंकज सिंह को बगैर किसी सूचना के हटा दिया और उनकी जगह 6 माह पूर्व भाजपा से झामुमो में आए एक नवसिखिए को प्रखंड अध्यक्ष बना दिया।
वह भी तब नोवामुंडी में दर्जनों ऐसे नेता हैं, जो 25- 30 साल से झामुमों का झंडा ढोते आ रहे हैं. प्रखंड अध्यक्ष पद से हटाएं गए पंकज सिंह के समर्थन में पूरे जगन्नाथपुर विधानसभा के सभी सीनियर लीडर एकजूट हो गए, जिन्हें तीन विधायक दीपक विरूआ, जोबा मांझी, शशिभूषण सामड़ और जगन्नाथपुर के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबेंगा का भी पूरा समर्थन है। जगन्नाथपुर विधानसभा के सभी नेताओं ने एक स्वर में जिला अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भाजपा का एजेंट बताया और हेमंत सोरेन से हटाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष को नहीं हटाएं जाने पर किसी हद तक जाने की भी चेतावनी भी दी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
Ranchi News: नवीन पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन