झारखंड राज्यसभा चुनाव : शिबू सोरेन व दीपक प्रकाश जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 18 वोट

झारखंड राज्यसभा चुनाव : शिबू सोरेन व दीपक प्रकाश जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 18 वोट

जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को 30 विधायकों का, दीपक प्रकाश को 31 विधायकों का और कांग्रेस के शाहजादा अनवर को 18 विधायकों का समर्थन मिला.

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्ताधारी झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन व विपक्षी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जीत गए हैं.  हालांकि चुनाव परिणाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और इसके लिए इंतजार करना होगा. दीपक प्रकाश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और विधानसभा चुनाव के बाद उनकी इस पद पर नियुक्ति हुई है. इस तरह कम समय में उन्हें संगठन और उच्च सदन की दोहरी जिम्मेवारी मिल गयी है.

शाम पांच बजे तक सभी 79 विधायकों ने अपने मतदान का प्रयोग कर लिया था. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में दो सीटें दुमका व बेरमो रिक्त हैं. दो सीटों से जीतने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका सीट छोड़ दी थी, जबकि बेरमो के विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया.

कांग्रेस प्रत्याशी को दूसरी प्राथमिकता के वोटों से उम्मीद बंधी थी, लेकिन हेमंत सोरेन-सुदेश महतो की मुलाकात के बाद भाजपा सतर्क हो गयी और रणनीतिक रूप से मजबूत माने जाने वाले ओम माथुर ने खुद मोर्चा संभाला. भाजपा ने एनडीए की विस्तारित बैठक की जिसमें भाजपा, आजसू जैसे घटक दलों के अलावा निर्दलीय समर्थन देने वालों को भी बुलाया गया.

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

आज मतदान शुरू होने के बाद पहले कुछ घंटों में ही एनडीए के अधिकतर विधायकों ने वोट दे दिया था.

यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता

कांग्रेस प्रत्याशी को दूसरी प्राथमिकता के वोटों से उम्मीद बंधी थी, लेकिन हेमंत सोरेन-सुदेश महतो की मुलाकात के बाद भाजपा सतर्क हो गयी और रणनीतिक रूप से मजबूत माने जाने वाले ओम माथुर ने खुद मोर्चा संभाला. भाजपा ने एनडीए की विस्तारित बैठक की जिसमें भाजपा, आजसू जैसे घटक दलों के अलावा निर्दलीय समर्थन देने वालों को भी बुलाया गया.

आज मतदान शुरू होने के बाद पहले कुछ घंटों में ही एनडीए के अधिकतर विधायकों ने वोट दे दिया था.

चुनावी गणित के हिसाब से झारखंड विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 26, झामुमो के 29, कांग्रेस के पक्ष में 15 प्लस दो (प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की), आजसू के दो, राजद, एनसीपी व भाकपा माले के एक-एक विधायक हैं. इनके अलावा सरयू राय व अमित यादव दो निर्दलीय विधायक हैं.

एक सीट के लिए 27 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी, जबकि भाजपा के पास सीधे तौर पर 31 विधायकों का समर्थन हासिल था. हालांकि आज सुबह भाजपा नेता विरंची नारायण ने दावा किया था कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार को कुल 32 विधायकों का समर्थन हासिल है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी