जय प्रकाश का बयान साहसिक: दीपक
On
रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने झामुमो के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के समर्थन में दिए गए बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि आज विरोधी दल के नेता भी यथार्थ को स्वीकारने लगे हैं। उन्होंने जय प्रकाश पटेल बधाई देते हुए कहा कि उनका साहसिक बयान आज देश में नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व के प्रति आम जनों की स्वीकार्यता का प्रतीक है।
श्री प्रकाश ने जय प्रकाश भाई पटेल के द्धारा श्री मोदी के समर्पण, लगन और एक निष्ठा की तारीफ में कहे गए शब्दों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एक युवा विधायक के तौर पर उन्होंने अपने उदगार व्यक्त करके झामुमो के युवा समर्थकों के मन से झिझक मिटाने का साहसिक प्रयास किया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







