गिरिडीह: विधायक ने रखा तलाबों का आधारशिला
On
रघुनंदन
द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर प्रखंड के जीतपुर पंचायत अंतर्गत उँदरो गांव में ₹18,00800 (अठारह लाख आठ सौ रुपये) की लागत से व लेदा पंचायत के करमाटांड़ गांव में 13,50200 (तेरह लाख पचास हजार दो सौ रूपये) की लागत से बनने वाली तालाब की आधारशिला गांडेय विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा ने रखा। दोनों तलाबों का निर्माण मेसर्स आनंद इंजिनीरिंग के द्वारा किया जाएगा।
विधायक प्रो बर्मा ने कहा कि सरकार की नीति हमेशा से किसानों के उत्थान के लिये कार्य कर रही है कृषि को बढ़ावा देने के लिए हर जगह सिंचाई की व्यवस्था किया जा रहा है। राज्य की रघुवर सरकार गाँवों के विकास के प्रति संवेदनशील हैं। कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा जगह जगह तालाब , छोटे छोटे नालों पर चेकडैम का निर्माण किया जा रहा है। जिससे गांव के किसानों में खुशहाली आ सके। जिससे क्षेत्र के किसान कृषि कार्य को अपना कर आत्मनिर्भर बन सके। ईसी उद्देश्य से लेदा एवं जीतपुर पंचायत में दो तलाबों का आज शिलायांस की गया है।
मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष भागीरथ मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद बर्मा, विधायक प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद बर्मा, महेंद्र कुमार बर्मा, सुभाष बर्मा, बसन्त बर्मा, जितेंद्र कुमार बर्मा, अजित कुमार सोनू जितेंद्र बर्मा, दिलचंद बर्मा, आदि मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News









