मेमनों के मिमियाने को सुनने वाले इरफ़ान अंसारी को शेरों की दहाड़ की समझ नहीं: प्रतुल शाहदेव
On
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इरफान अंसारी पर मानसिक दिवालियापन का आरोप लगाया है।प्रतुल ने कहा कि इरफान सुर्खियां बटोरने के लिए कुछ भी बोल दे रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा के विधायकों की तुलना कुत्तों से करके संसदीय परंपराओं को रसातल में ले जाने का काम किया है।
प्रतुल ने कहा ऐसा बयान इरफान अंसारी की राजनीतिक परवरिश को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक, सरकार और स्पीकर की सभी गलत कार्यों का विरोध शेरों की तरह करेंगे। लेकिन इरफान अंसारी ने कांग्रेस में सिर्फ मेमनों के मिमियाने को सुना है। इसलिए उन्हें शेर की दहाड़ समझ में नहीं आती।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


