कोरोनावायरस से भी खतरनाक हैं इरफ़ान अंसारी: भाजपा
On
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कांग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी की तुलना कोरोना वायरस से कर दी। उन्होंने कहा कि विधायक सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी कभी किसी विधायक को कुत्ता कह देते हैं। और हद तो तब हो गयी, जब आज उन्होंने विधायक सीपी सिंह को पागल कह दिया।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर माइक और जूता फेंकना, यह दर्शा रहा है कि इरफान अंसारी झारखंड के लिए एक खतरनाक वायरस बनते जा रहे हैं। इसके आगे दीनदयाल ने कहा कि मंदिर जैसी विधानसभा इनके आचरण से दूषित हो रही है। इससे पहले कि इरफान कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे दें, उन्हें विधानसभा अध्यक्ष को विधायकी रद्द कर किसी अच्छे अस्पताल में सरकारी खर्च पर इनकी अच्छी इलाज कराना चाहिए। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



