हेमंत पहुंचे गुमला, मृतक किसान के परिजनों को दी आर्थिक मदद
On
गुमला: जिले से 20 किलोमीटर दूर सदर प्रखंड के ढिढौली गांव में एक 60 वर्षीय किसान शिबा खड़िया के आत्महत्या करने की घटना के बाद शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने उन्हें आर्थिक मदद करने के बाद कहा कि पार्टी सदैव आपके साथ खड़ी है। इसके बाद सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि किसाना आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार सिर्फ खोखले दावे भर कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की आत्महत्या पर मंथन करना चाहिए, लेकिन उल्टे वह किसान को शराबी बताकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। शिबा ने सोमवार की रात खेत में लगे धान का बिचड़ा बर्बाद होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के पांचवें दिन आज सोरेन दल- बल के साथ किसान के घर पहुंचे। इस बाबत शिबा की पत्नी दुदी खड़ियाईन ने 50 किलो चावल, सीओ के माध्यम से 3 हजार रुपए व महिला मंडल द्वारा पांच हजार सहयोग देने की जानकारी दी, तो सोरेन इस पर वहां मौजूद सीओ व अन्य अधिकारियों पर भड़क गये। उन्होंने सीओ से कहा कि प्रशासन इस दिशा में गंभीर नहीं है। उन्होंने डीसी को फोन पर निर्देश दिया, कि गांव की स्थिति खराब है वे कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें। कहा कि ऐसा नहीं चलेगा।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







