हजारीबाग: विधायक ने बांटे 150 परिवार को कंबल

हजारीबाग: विधायक ने बांटे 150 परिवार को कंबल

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अवस्थित ग्राम पंचायत कदमा पहुंचकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमदाग अंचल कार्यालय द्वारा महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से प्राप्त झारक्राफ्ट द्वारा निर्मित 150 कंबल जरूरतमंदों के बीच बांटे। विधायक ने इस बाबत कहा कि सरकार हर संभव जरूरतमंद के मदद हेतु तत्पर है।

श्री जायसवाल ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों से भाजपा सरकार में जरूरतमंदों को ससमय सभी तरह की योजना का लाभ मिला है। मौके पर विशेष रूप से विधायक जायसवाल के साथ कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, स्थानीय वार्ड पार्षद दीपक सिंह, भाजपा कार्यकर्ता सतपाल सिंह, विनीत सिंह, अभय सिन्हा सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे। ठंड शुरू होने के साथ ही कंबल पाकर खुशी से गदगद हुए जरूरतमंद लोगों ने विधायक व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। कहा कि मोदी सरकार और रघुवर सरकार हमारे दु:ख में हमें राहत देने का काम किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण