पद्मावती’ को मिल सकती है सेंसर की हरी झंडी

पद्मावती’ को मिल सकती है सेंसर की हरी झंडी

….फिर हो सकता माहौल ख़राब?


मुंबई: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे आते ही पद्मावती का भी रास्ता साफ दिखने लगा है। आपको बता दे की चुनाव से पहले ही फ़िल्म को लेकर हुए दुर्घटना को राजनीती का रंग दिया जा चूका है। अब देखना यह है कि पद्मावती के साथ कितना न्याय हो पाता है।
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावती’ 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बढ़ते विवाद के बाद संजय लीला भंसाली की इस फिल्म पर रोक लग गई और इसकी रिलीज टाल दी थी। एक पत्रिका में छपी खबर के मुताबिक अब दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म को आज सेंसर की हरी झंडी मिलने की संभावना है। खबरों की मानें तो फिल्‍म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म 5 या 12 जनवरी को रिलीज हो सकती है

Jharkhand Govt Ad
संसद की स्थाई समिति में सुनवाई, भंसाली हाजिर हों!

फिल्म को लेकर लंबे समय से हंगामा  इस बात पर है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में पद्मावती के व्यक्तित्व को तोड़ा मरोड़ा है। सूत्रों ने पत्रिका को बताया कि मेकर्स की ओर से 17 नवंबर को सेंसर बोर्ड को कॉपी सौंपी गई है। फिल्म के निर्माताओं की ओर से सेंसर बोर्ड को जो डॉक्युमेंट भेजे गए थे उसमें कई तरह की खामियां बताई गईं थी।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: JPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से CID की पूछताछ

मंत्रियों की बयान पर SC ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

यह भी पढ़ें: दिल्ली से रांची तक लाठियों का सवाल: प्रदर्शन, पुलिस और सिस्टम की जिम्मेदारी पर बहस जरूरी

पद्मावती पर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर वे मुख्यमंत्री, मंत्री और जनप्रतिनिधि भी थे जिन्होंने हाल के दिनों में पद्मावती को लेकर गैर जिम्मेदार बयान दिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी  हिदायत दी कि सेंसर बोर्ड की क्लीयरेंस से पहले फिल्म के खि‍लाफ बयानबाजी बंद करें। इससे खराब माहौल बन रहा है।

दशक पहले से थी चाहत भंसाली की पद्मावती बनाने की

संजय लीला भंसाली इस फिल्म करीब 20 साल पहले से बनाना चाहते थे। इसके लिए उस वक्त उन्होंने स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली गई थी।  लेकिन हो न सका, कुछ वजहों से ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।1999 में सलमान खान, अजय देवगन और  ऐश्वर्या राय के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ बनाने के बाद से ही भंसाली के दिमाग में बाजीराव-मस्तानी और ‘पद्मावती’ की कहानी थी. फिल्म में सलमान-ऐश की जोड़ी लेने के पीछे उनकी ऑन और ऑफ़स्क्रीन केमिस्ट्री थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी