सरकार का आदेश, स्कूलों के टैब से हटाया जाएगा रघुवर का संदेश
On
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 हजार स्कूलों को टैब जमा करने का आदेश दिया है। इन टैबों से रघुवर दास के वीडियो संदेशों को हटा दिए जाने के बाद ही उपयोग में लाया जाएगा। इस बाबत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जानकारी दी। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।
टैब से रघुवर दास के संदेश को हटाने के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को स्कूलों से टैब वापस लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रत्येक स्कूलों को अपने जिले में टैब जमा करने के लिए शिक्षा विभाग जल्द ही सभी जिलों को चिट्ठी भेजेगा। जमा लिए जाने के बाद सभी टैब को सम्बंधित कंपनी को भेज दिया जाएगा। जहाँ पर संदेश को हटाये जाने के बाद दोबारा स्कूलों में प्रयोग में लाया जा सकेगा। राज्य में स्कूलों के लिए 31 हजार टैब 2015-16 में ख़रीदा गया था। इसका क्रय जैप आईटी की देखरेख में हुआ था. उस वक्त एक टैब की कीमत 13 हजार रूपए थी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



