Koderma News: जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने दो टीबी मरीजों को लिया गोद
मरीजों को हर माह मिलेगी पोषण सामग्री
कोडरमा के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने निक्षय मित्र योजना के तहत दो टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट प्रदान की। उन्होंने जिलेवासियों से 'टीबी मुक्त भारत ऐप' के जरिए निक्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषण सहयोग देने की अपील की।
कोडरमा: टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने वर्ष 2024 की भांति एक बार फिर निक्षय मित्र बनकर दो टीबी मरीजों को गोद लिया तथा उन्हें फूड बास्केट प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. रमण कुमार ने मरीजों एवं उनके परिजनों को नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने, पौष्टिक आहार लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि मरीजों की उपचार अवधि के दौरान उनके द्वारा प्रतिमाह पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. रमण कुमार ने कहा कि टीबी पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उपचार के दौरान पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को टीबी मरीजों की सहायता से जोड़ा जा रहा है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts
Latest News



