झारखंड में फिर से बनेगी डबल इंजन की सरकार: अमर बाउरी
On
चंदनकियारी: प्रखंड के रविंद्र भवन में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, कि इस बार विधानसभा चुनाव में फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। सदस्यता अभियान के बाद हमारे नये व पुराने साथी मिलकर भाजपा को पूर्ण मजबूती प्रदान करेंगे।
बाउरी ने कहा कि आज पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के मौके पर संगठन ने सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया है। इसी के तहत चंदनकियारी विधानसभा में नए साथियों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं। मंत्री बाउरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जात व सांप्रदायिक शक्ति को अपनाने का काम किया, लेकिन हिंदुस्तान की जनता ने सभी विरोधी शक्तियों को मात देते हुए भाजपा की झोली में 300 से अधिक सीटे डाल दी। इसी तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करें। जनता के विश्वास को जीतकर मिशन 65 पार को अमलीजामा पहनाना है।
[URIS id=9499]
बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण की योजनाओं को लोगो को बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भाजपा की सभी योजना जन सरोकार से जुड़ी हुई योजना हैं। जरुरत सिर्फ यही है, कि कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ काम करें, इसके बाद लक्ष्य निश्चित तौर पर प्राप्त हो जाएगा। बाउरी ने जल संचयन पर जोर देते हुए कहा, कि जल को बचाने के लिए हमें सामूहिक जिम्मेदारी का निवर्हन करना है, अन्यथा भविष्य में परिणाम गंभीर होंगे। इससे पूर्व बाउरी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। धन्यवाद ज्ञापन नारायण साव व मंच संचालन कृपानाथ मुखर्जी ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद महतो, शंकर रजक, रोहित लाल सिंह, अजित महतो, रमन चन्द्र माहथा, खगेन्द्र माहथा, संजय सिंह, अनुकूल ओझा, दिनेश माहथा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








