सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा: प्रतुल

सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा: प्रतुल

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की पहल से जन्माष्टमी के दिन महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया। शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत मधुबन बिहार, ओरमांझी और डोरंडा चौक में सीएनजी स्टेशनों की उद्घाटन हुआ और मेकॉन कॉलोनी और श्यामली में पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत हुई। झारखंड में लंबे समय से सरकार ने यह संकल्प लिया था कि पाइप के जरिए उनके घर तक गैस पहुंचेगा व आज यह सपना साकार हुआ।
श्री शाहदेव ने कहा कि शीघ्र शहरी गैस वितरण परियोजना को दूसरे क्षेत्रों और शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा। कहा कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दूसरे सिलेंडर का रिफिल भी मुफ्त देने के परियोजना की शुरुआत हुई।उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को धुएं से निजात मिल चुकी है। झारखंड में अब तक 32 लाख से ज्यादा महिलाओं को धुएं से आजादी मिली है और सितंबर तक 10 लाख और महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ।
झारखंड देश का पहला राज्य जहां सिलेंडर के साथ राज्य सरकार चूल्हा भी मुफ्त देती है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने गीता के भगवान कृष्ण- अर्जुन संवाद का वर्णन करते हुए सही कहा कि अच्छे कर्म करना चाहिए। फल की चिंता नहीं करना चाहिए। अच्छे कर्म करने से फल खुद-ब-खुद मिलता है। राज्य सरकार ने पिछले पौने 5 वर्षों में जो विकास की लंबी लकीर खींची है उससे प्रदेश की दशा और दिशा बदल रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन