40 लाख की योजना का शिलान्यास
On
रांची: सांसद संजय सेठ ने शनिवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार योजनाओं का शिलान्यास किया। ये सभी सांसद मद से पूरी होगी और कुल खर्च 40 लाख रुपये आएगा। मौके पर सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उनके लोकसभा क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पार्षद अरुण झा, पंडरा मंडल अध्यक्ष सुबेश पांडेय, हरमू मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी, हटिया मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा के अलावे कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

