सरकार बनी तो 85 प्रतिशत विस्थापितों को रोजगार: बाबूलाल

सरकार बनी तो 85 प्रतिशत विस्थापितों को रोजगार: बाबूलाल

रांची: झारखंड विकास युवा मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी ने कहा है कि लोगों का विश्वास हम पर बढ़ता जा रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसने सदैव विस्थापितों की उपेक्षा की है। कहा कि यदि प्रदेश में जेवीएम की सरकार बनी तो 85 प्रतिशत विस्थापितों को रोजगार दिया जाएगा।
पार्टी के डीबडीह कार्यालय में सोमवार को आहूत मिलन समारोह के तहत विस्थापितों की लड़ाई लड़ अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व युवा कांग्रेसी कुणाल शाहदेव ने कई समर्थकों सहित झाविमो का दामन थाम लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, संचालन राम मनोज साहू और धन्यवाद ज्ञापन मुन्ना बड़ाईक ने किया। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ कुणाल शाहदेव पार्टी कार्यालय पहूंचे।
बाबूलाल मंराडी ने कहा कि कुणाल जैसे युवाओं के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सभी को चुनावी अभियान में जूट जाने की जरुरत है। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष संजय टोप्पो, छात्र मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार रिंकु, केंद्रीय मीडिया प्रभारी तौहिद आलम, युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष सूरज टोप्पो, राहुल शाहदेव, बल्कू उरांव व ऐनूल हक मौजूद थे। झाविमो का दामन थामने वालों में मो फिरोज, महेंद्र मिर्धा, चिंटू उरांव, ललन प्रसाद, पूनम उरांव, बसंती देवी, गुड़िया देवी, गीता देवी, आशिष नाथ शाहदेव, रुपेश बैठा, दिनेश गुप्ता, विष्णु महतो के अलावे कई लोग शामिल हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार