दुमका: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर आयुक्त की बैठक

दुमका: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर आयुक्त की बैठक

दुमका: आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल विमल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की गई। कार्यक्रम में राज्यपाल राजकीय समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। तय किया गया कि कार्यक्रम गरिमामय, भव्य व आकर्षक होगा। आयुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सारी तैयारियां 13 अगस्त तक पूरी कर ली जाएं।
मंच पर बैठने की व्यवस्था में प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एवं सिविल अधिकारी सेरेमोनियल ड्रेस में हों। समारोह में आये विशिष्ट अतिथियों के लिए जगह निर्धारित हो व उन्हें ससम्मान उनकी निर्धारित स्थान पर बैठाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया, कि नगर की साफ- सफाई व साज- सज्जा पूरी प्राथमिकता के साथ हो। शहर के सभी चौक- चौराहों पर लगे महापुरूषों की प्रतिमा की अंतिम साफ सफाई 14 अगस्त तक हर हाल में हो जाए व 15 अगस्त को सूर्योदय के साथ सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सुनिश्चित किया जाए।
राजकीय समारोह के अवसर पर परिवहन व्यवस्था मुक्कमल तौर पर किया जाये। बदले हुए यातायात व्यवस्था का व्यापक प्रचार- प्रसार हो व पार्किंग की व्यवस्था सही तरीके से किया जाय, ताकि समारोह के उपरांत मुख्य अतिथि के जाने के पश्चात सभी अतिथि सुगमता से प्रस्थान कर सके। इस दौरान किसी प्रकार की भीड़ या जाम ना लगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन भव्य होना चाहिए। आयुक्त ने निर्देश दिया कि रिहर्सल व परेड के दौरान पानी तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित हो। कार्यक्रम के तहत निर्वाध विद्युत व्यवस्था बहाल हो। इस बाबत क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक प्रभात फेरी सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को समारोह स्थल तक लाने की व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों के परिवारों को समारोह में सम्मिलित होने के लिए सम्मान पूर्वक निमंत्रण दिया जाएगा। समीक्षा के दौरान उपायुक्त दुमका, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत