झारखंड में बेरोजगारी-भुखमरी का विकास: माले
On
रांची: भाकपा माले के वरिष्ठ नेता जनार्दन प्रसाद ने कहा है कि झारखंड में भूखमरी व बेरोजगारी का त्वरित गति से विकास हुआ है। लोगों के सपने टूटे हैं व भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास का वादा करके जनता के साथ महज छलावा किया है। श्री प्रसाद ने कहा कि माले जनता के पास प्रत्यक्ष तौर पर जाकर तमाम बातों को रखेगी।
श्री प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि झारखंड एक उदाहरण प्रदेश है, जहां भुखमरी से मरनेवालों की तादात सर्वाधिक है। माले हर बूथ पर अपनी टीम बनाकर घरों में जाकर लोगों को बात समझाने का काम कर रही है। गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही है। कहा कि राजनीतिक पार्टियों के द्वारा धनबल का जमकर प्रयोग हो रहा रहा है। गाड़ियों के काफिले से चुनाव प्रचार हो रहा है, लेकिन माले की कोशिश सदैव जमीनी रही है। हम सीधे जनता तक अपनी बात को रखने पर भरोसा रखते हैं। कहा कि जनता की ताकत ही हमारी ताकत है व इस ताकत को हम संगठित करना चाहते हैं। कहा कि हमारे स्टार प्रचारकों में दीपांकर भट्टाचार्य व कविता कृष्णन झारखंड से सेंट्रल कमिटी के मेंबर हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









