देवघर: हर तीन माह में होगी दिशा कमेटी की बैठक: निशिकांत

देवघर: हर तीन माह में होगी दिशा कमेटी की बैठक: निशिकांत

– डीसी को छोड़कर अधिकारियों के रवैये से सांसद नाराज
– काम नहीं करनेवाले अधिकारी जिला से ट्रांसफर लें
देवघर: जिले के सत्संग नगर स्थित देवघर परिसदन में दिशा कमेटी की बैठक में सांसद निशिकांत उपायुक्त नैंसी सहाय को छोड़ बाकि सभी अधिकारियों से नाखुश दिखे। उन्होंने इस बाबत दो टूक कहा कि हर तीन महीने में दिशा की बैठक होगी, जिसमें विकास कार्यों का आंकलन होगा। सांसद ने कहा कि जो अधिकारी काम करना चाहते हैं, तो काम करें अन्यथा यहां से ट्रांसफर ले लें। देवघर सहित गोड्डा लोकसभा में अगर किसी अधिकारी को विकास कार्य करने में दिक्कत हो रही है और वे अपने क्षेत्र में ग्राउंड रिपोर्टिंग नहीं करते हैं तो वह भगवान से मनाएं की उनकी पोस्टिंग देवघर में ना हो।
जो वाकई में काम करना चाहते हैं उन्हें गोड्डा लोकसभा में काम करना अच्छा लगेगा। बैठक में डालमिया कंपनी द्वारा टावर चौक पर एक टावर बनाने का निर्णय लिया गया है, जो बेहद खूबसूरत होगा। इसके अलावे बहुत जल्द पुराने टावर को समाप्त कर दिया जाएगा, जो ट्रैफिक में बाधक सिद्ध हो रही है।
बैठक के बाद डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक हुई है और विकास के प्रति अधिकारी काफी सजग दिखे। सांसद द्वारा विकास के प्रति समर्पण दिखाया गया है। आगे से हर तीन माह में दिशा की बैठक होगी। अधिकारी भी मन लगाकर काम करेंगे व देवघर के विकास में अपना योगदान देंगे। बैठक में देवघर एसपी, विधायक नारायण दास सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित