नियम के अनुरुप काम किया जाएगा: सीपी सिंह

रांची। रांची फुटपाथ दुकानदार हॉकर संघ ने सोमवार को राज्य स्कीम, टॉउन हाल वेंडिग कमेटी एवं फुटपाथ दुकानदारों की समस्या को लेकर आक्रोश पदयात्रा निकाला। पदयात्रा को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के फुटपाथ दुकानदार सुबह दस बजे से ही जिला स्कूल परिसर में पहुंचने लगे थे। पदयात्रा का नेतृत्व संघ अध्यक्ष दीपक सिंह, महासचिव अनिता दास एवं नेशनल हॉकर फेरेशन के राष्ट्रिय महासचिव शक्तिमान घोष ने संयुक्त रुप से किया।

हॉकरों का आक्रोश पदयात्रा जिला स्कूल से कचहरी चौक होते राजभवन पहुंचा। इस दौरान दुकानदारों में मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद पदयात्रा सभा में तब्दील हो गयी। इस पद यात्रा में बिरसा चौक, चेक पोस्ट, हीनू चौक, डोरंडा, नेपाल हाउस, ओबर ब्रिज, स्टेशन रोड, मेन रोड, शहिद चौक, सर्जना चौक, लालपुर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों के फुटपाथ दुकानदार शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए अनिता दास ने कहा कि सरकार फुटाफाथ दुकानदारों के साथ न्याय नहीं कर रही है। जिन फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे नहीं हुआ है, अविलंम सर्वे करने की मांग की। उन्होंने स्कीम को खारिज कर केंद्रीय कानून के आधार एवं एसोशिएसन के साथ चर्चा कर हॉकरों के हित में स्कीम बनाने की बात कही।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि सर्वे कंपीलिट कर हॉकरों को वेंडिग कमेटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर चुनाव प्रक्रिया कानून को समाप्त करने, टॉउन वेंडिग कमेटी बनने तक हॉकरों के शिफ्ट करने पर सुप्रिम कोर्ट के आदेश को पालन करने, मास्टर प्लान, जोनल प्लान एवं सिटी डेभलेट प्लान में संख्या के आधार पर 2.25 प्रतिशत जमीन सहित अन्य मांग शामिल है। इस दौरान मांगों को लेकर संघ के सदस्यों ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। श्री सिंह ने फुटपाथ दुकानदारों की समास्याओं को सुनने के बाद आस्वस्थ करते हुए कहा कि नियम के अनुरुप काम किया जाएगा। मौके पर नागेन्द्र पांडे, मो तहसीय, गुडन, शर्मिला नेवार, सकिल अहमद, मो सिकंदर, रणवीर महतो, मनोज महतो, पूनम देवी, विनय चौधरी, भुवन महतो, सुभाष साह सहित अन्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची भगदड़