संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र होकर कार्य करना जरुरी: सुबोधकांत

संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र होकर कार्य करना जरुरी: सुबोधकांत

रांची: कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुबोधकांत ने कहा कि लोकतंत्र के लिए संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र होकर काम करना जरूरी है। संस्थाएं स्वतंत्र होकर कार्य तब ही कर सकती है, जब देश में कांग्रेस की सरकार रहेगी। कहा, कि देश की जनता ने देखा है, कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने किस तरह देश के संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों पर हमले किये है। कांग्रेस पार्टी ही देश में बेहतर शासन दे सकती है। मोदी सरकार के जनविरोधी कार्यो से देश की जनता परेशान हो चुकी है। इसलिए जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। देशहित में कांग्रेस का शासन समय की मांग है। उन्होंने नारा दिया कि कांग्रेस को सत्ता में लाये देश का लोकतंत्र बचाएँ।
सुबोधकांत सोमवार को धुर्वा के महाराणा प्रताप स्कूल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लायें, क्योंकि जब लोकतंत्र मजबूत रहेगा तब ही देश मजबूत होगा। सहाय ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस को सत्ता में आने को आवश्यक बताया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, सुषमा देवी, आनंद झा, सत्य प्रकश, बसंती देवी, मनीष यादव, रोहित के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।
इसके बाद श्री सहाय ने महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं के साथ नगड़ी मेन रोड आदि क्षेत्रों में पदयात्रा कर लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगा। मौके पर अम्बा प्रसाद, कमल ठाकुर, बबलू शुक्ला, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू रंजन, रंजन मिश्रा, अरुण कुमार, परशुराम, गजानंद प्रसाद, रोहित पांडेय, दुर्गा चौधरी, अमीत सिंह, पंकज सिंह, सतेन्द्र दुबे, सूर्य देव तिवारी, संजय झा, अमीन खान, अनूप कुमार, मो मुराद अंसारी, राकेश , धर्मेन्द्र सिंह, जन नायक, आलमगीर, राजद से राज किशोर यादव, सत्यपाल, शिवा कांत सहित महागठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नगड़ी में रोड शो
सुबोध कांत सहाय ने महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं के साथ नगड़ी के कई क्षेत्रों में पदयात्रा कर लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगा। उन्होंने पिस्का नगड़ी में पदयात्रा कर लोगों से आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगा। सहाय ने नारो स्थित चेक नाका से देवरी होते हुये ब्लॉक चौक तक पदयात्रा कर मतदाताओं से मिले तथा कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। मौके पर किरीजंन महतो, प्रेम प्रकश लाल शाहदेव, अजय तिर्की, फिरोज आलम, तपेश्वर केसरी, बिरसा मुंडा, मेरी तिर्की, शुचिता देवी, नीलम देवी, फूलमती देवी, झामुमो के मुश्ताक अहमद, कलाम अहमद, बिनोद तिर्की, झाविमो के शिव शंकर सहित महागठबंधन के दर्जनों साथी शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम