15 जुलाई तक बूथ कमेटियों का गठन करें: सुदेश

15 जुलाई तक बूथ कमेटियों का गठन करें: सुदेश

विस की तैयारी में जुटी आजसू
रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक के क्रम में पार्टी को शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक मजबूत करने पर बल देते हुये संवाद व समन्वय बनाने पर बल दिया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व विधानसभा प्रभारियों को आगामी पंद्रह जुलाई तक बूथ कमेटियों के पुनर्गठन करने का निर्देश दिया है।
श्री महतो ने आज हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा सहित बूथ कमेटी के प्रभारियों के साथ भावी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। उन्होंने सभी को मजबूती के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आहवान किया। कहा कि जमीनी स्तर पर संवाद व समन्वय स्थापित करने से बेहतर परिणाम की संभावना होती है। उन्होंने इस बाबत गठित तैयारी समिति को भी जवाबदेही तय की है। तैयारी समिति में राजेंद्र मेहता, सुबोध प्रसाद, प्रो श्याम मुर्मू, प्रो विनय भरत, पार्वती देवी, प्रो रविशंकर, विकास राणा, इम्तियाज अहमद, अंजू देवी, अनिता साहू, प्रमोद चौरसिया, डॉ. रामानुज और परमेश्वर महतो को शामिल किया गया है।
[URIS id=9499]
आजसू अध्यक्ष ने विधानसभा के प्रभारियों व खास कर बूथ कमेटी में शामिल कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सजग कार्यकर्ता का दायित्व निभाएं। साथ ही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करें। कहा कि हमारा संकल्प विकास की बुनियाद पर राजनीति को आगे ले जाने का है। जनभावनाओं के साथ हमें खुद को जोड़े रखना है। जनता से हमारा जुडाव निरंतर मजबूत होता रहे, इसके लिए प्रयासरत रहें। कहा कि एनडीए के घटक दल होने के नाते लोकसभा चुनाव के परिणाम से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उर्जा का संचार हुआ है। समीक्षा बैठक में विधायक राजकिशोर महतो, उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, राजेन्द्र मेहता, नीरू शांति भगत, रौशन लाल चौधरी, मनोज चंद्रा, डॉ, उमेश चंद्र महतो, यशोदा देवी, मंटू महतो, दुर्गाचरण महतो, विजय साहू, संतोष महतो, नवीन महतो, टिकैत महतो, मांझी साव, खगेन महतो, प्रवीण महतो, सुशैन महतो, झींगी हेंब्रम, पार्वती देवी, रीना केरकेट्टा, फुलकुमारी देवी, बीणा देवी, हेमलता उरांव, पारस सिंह, कलेश्वर महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत