धालभूम एयरपोर्ट का काम 18 माह में पूरा करें: रघुवर
On
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा किसी भी योजना को पूरा करने के लिए वन विभाग के अलावे अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करना होता है। सभी विभागों को अपने कार्यों को निश्चित समय पर करना होता है, ताकि योजना पूरी हो सके। सीएम ने इसी बाबत धालभूम एयरपोर्ट का निर्माण अगले 18 महीनों में पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। कहा कि बोकारो व दुमका से हवाई यात्रा शीघ्र शुरू हो, इसकी तैयारी टाइमलाइन में पूरा करें। बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव वन इंदु शेखर चतुर्वेदी, अपर मुख्यसचिव जल संसाधन अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, पथ निर्माण सचिव के के सोन, परिवहन सचिव प्रवीण टोप्पो सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







