सीएनटी एक्ट का धड़ल्ले से हो रहा दुरुपयोग: समीर
On
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने डीसी को दिया ज्ञापन
रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रांची ग्रामीण इकाई ने सोमवार को उपायुक्त राय महिपद रे को एक ज्ञापन सौंपकर सीएनटी एक्ट का दुरुपयोग कर बेची गई जमीनों को उसके उचित मालिकों को देने तक ऐसी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। मोर्चा के उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि जिन लोगों ने धर्म, परंपरा, अनुष्ठान, रीति- नीति को त्याग दिया है, वे अनुसूचित जनजाति नहीं हो सकते।
श्री उरांव ने कहा कि यह विडंबना है कि ऐसे लोग मुखिया चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक लड़ रहे हैं। कहा कि 2004 में सुप्रीम कोर्ट ने केरल के चंद्रमोहन की याचिका पर सुनवाई करते हुए अनुसूचित जनजाति कौन है, इस पर अपना फैसला दिया है। उपायुक्त को दिये ज्ञापन को लेकर उन्होंने कहा कि दक्षिण छोटानागपुर में दबंग व दलाल सहित मिशनरी संस्था राजनीतिक संरक्षण में असंवैधानिक तरीके से अनुसूचित जनजातियों की जमीन हस्तांतरण किये हुये हैं। सीएनटी-एसपीटी एक्ट आदिवासियों का सुरक्षा कवच है व इसका असंवैधानिक लाभ किसी को नहीं लेने दिया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रामकुमार पाहन ने चर्च द्वारा मिशनरी सेवा के नाम पर अस्पताल व स्कूल बनाकर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। प्रलोभन देकर आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जिन लोगों ने लंबे समय तक शासन किया, उनके साथ सांठगांठ कर ऐसा किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड प्रदेश में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम व संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम यहां की जनजाति समाज के भूमि संरक्षण हेतु लागू किया गया है। इसके बावजूद उनकी जमीन अन्य लोग हथिया रहे हैं। इसाई मिशनरियों पर इस बाबत जमकर निशाना साधा गया है। कहा गया है कि अधिनियम की धारा 46 व 49 का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। उन्होंने मिशन के फादर व ब्रदर पर भोलेभाले जनजाति समाज को गलत आश्वासन देकर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही जमीन को चर्च के नाम पर औने-पौने दर पर लिखवाने का आरोप लगाया हैं। डीसी से इस बाबत मोर्चा ने पूरे प्रकरण पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वाले में मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, एडवर्ड सोरेन, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक, प्रदेश मंत्री अनु लकड़ा, सुनील फकीरा कच्छप, रीता मुंडा, नकुल तिर्की, रूप लक्मी मुंडा, भोगेन सोरेन, अर्जुन मुंडा, कृष्णा भगत, प्रेम बड़ाईक, बासुदेव टोप्पो, मनोज बेसरा, अरविंद उरांव, अरुण कोरियार, आशा कच्छप, अजित भगत, गुड्डू टोप्पो, राजधन उरांव, गणेश तिग्गा, मुनि मुंडा, अरविंद, सामू उरांव, प्रभु लोहरा, बिमलेश लोहरा, प्रदीप टोप्पो, जयजीत, मंगल, बिरसा पहान, राजू लकड़ा, बिरसा मिंज, गौतम मुंडा, झिबरा बेक, डब्लू कच्छप सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







