चंदनकियारी: एसडीओ- एसडीपीओ ने लिया विजय संकल्प सभा का जायजा

चंदनकियारी: एसडीओ- एसडीपीओ ने लिया विजय संकल्प सभा का जायजा

जेपी नड्डा करेंगे सभा को संबोधित
चंदनकियारी: शुक्रवार को आहूत भाजपा के विजय संकल्प सभा की तैयारियों का जायजा लेने आज खुद एसडीपीओ व अनुमंडल पदाधिकारी चास पहुंचे। इन्होंने हेलिपैड व मंच सहित तमाम इलाकों का निरीक्षण करने के उपरांत वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
गौरतलब है कि पार्टी द्वारा स्टेज सहित जन सभा में बैठने, पीने का पानी, सुरक्षा, रोड शो सहित सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों ने चंदनकियारी के चंडीपुर फुटबॉल मैदान पर कुछ समय भी बिताया। गौरतलब है कि कल भाजपा के राष्ट्रीय केंद्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा झारखंड आ रहे हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से ही वे हेलीकॉप्टर द्वारा हजारीबाग पहुँचेंगे। हजारीबाग में 11 बजे शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां से एक बजे रजरप्पा पहुंचकर मां छिन्नमस्ता का दर्शन और पूजन करेंगे।
इसके बाद तीन बजे अपराहन चंदनकियारी पहुंचकर विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे चंदनकियारी के विवेकानंद अटल स्मृति पार्क का उद्घाटन करने के अलावे स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का आनवारण करेंगे। वे शाम पांच बजे रांची पहुंचकर सेवा विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम मंच पर श्री नड्डा के साथ सीएम रघुवर दास, भू राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलूवा, खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा, धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष बिनोद महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो (बाटुल), चास महापौर भोलू पासवान उपस्थित रहेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर