चाईबासा: शहीदों के अरमानों का झारखंड नहीं बन सका: सुदेश

चाईबासा: शहीदों के अरमानों का झारखंड नहीं बन सका: सुदेश

चाईबासा: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि शहीदों के अरमानों का झारखंड बनाने का सपर अभी अधूरा है, लेकिन शहीदों की वीर गाथा व कुर्बानियां हमारे सामने युगों तक जिंदा रहेंगे। कहा कि अलग-अलग संघर्ष व सीधी लड़ाईयों में शहीदों ने जो गोलियां सीने में खाई है, उसकी लौ हर झारखंडियों के सीने में जलता रहे, इसकी कोशिश जरूर होनी चाहिए।
श्री महतो ने कहा कि झारखंडी विचारधारा को झारखंड में स्थापित करने का बीड़ा हमें लेना होगा। हमारी परंपराओं को कोई और स्थापित नहीं कर सकता है। हम झारखंडियों को अपनी परंपराओं को स्थापित करना होगा। वे आज चाईबासा में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सलाई जंगल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने गुव गोलीकांड के शहीद सुला पूर्ति की धर्मपत्नी रतनी पूर्ति को सम्मानित किया। इससे पूर्व सभा स्थल पर लोकनृत्य और नारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
श्री महतो ने कहा कि कोल्हान वीरों की धरती रही है। इस धरती के वीर शहीदों ने जुल्म, शोषण के खिलाफ, जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा और अपना देश अपना राज के लिए तीखा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि विकास होना चाहिए, लेकिन विकास की शर्त ग्राम सभा तय करेगा। ग्राम सभा और पंचायत को कमजोर कर झारखंड के विकास का परिकल्पना नहीं की जा सकती है। सभा में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, राजू शांडिल, चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ महतो, मंझगांव विधानसभा प्रभारी नंदलाल बिरूआ, विधानसभा प्रभारी बिरसा मुंडा, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, शिव प्रताप सिंह देव सहित कई लोग शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम