बोकारो: कल राज्यपाल करेंगी बाबा भैरवनाथ महोत्सव की शुरुआत (देखें Video)

बोकारो: कल राज्यपाल करेंगी बाबा भैरवनाथ महोत्सव की शुरुआत (देखें Video)

– कई दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत

रांची: बुधवार यानि कल से बाबा भैरवनाथ दो दिवसीय महोत्सव का आगाज प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा होगा। गौरतलब है कि चंदनकियारी के पोलकरी में बाबा भैरवनाथ विराजमान हैं व इनकी ख्याति देश के साथ विदेशों में भी पहुंचे, इस दिशा में प्रदेश के पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी आरंभ से ही प्रत्यनशील रहे हैं और ये महोत्सव भी इसी का एक छोटा सा हिस्सा है। विगत तीन वर्षों से इन्होंने महोत्सव को अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश की है।

दो बार स्थगित हुई तिथि

बाबा के महोत्सव की तैयारी महीनों से होती है। इसमें राज्य के कलाकारों को रोजगार मिलने के साथ- साथ उनकी कला को देखने का मौका भी मिलता है। बुधवार से आंरभ हो रहे भैरवनाथ महोत्सव हेतु पहले भी दो निर्धारित तिथियां 27-28 सितंबर व 2-3 अक्टूबर को मौसम की मार से रद्द हो चुका है।

कई हस्तियां होगी शामिल

इन दो दिनों के अंतराल में इस महोत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होकर झारखंड की शोभा को चार चांद लगाएंगे। इस बाबत झारखंड के दिग्गज कलाकारों की कलाओं को देखने, सुनने व जानने का अवसर भी प्राप्त होगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकृति की प्रदर्शनी का जलवा भी दिखेगा।

गर्व की बात है

भैरवनाथ महोत्सव के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन मंत्री का प्रयास सकारात्मक है और वे प्रदेश के हित को लेकर सदैव प्रयासरत रहते हैं। मंत्री जी ने हमारी संस्कृति, परंपरा, आस्था और धरोहर को संरक्षित करने की पहल की है। ऐसे महोत्सव से बाबा भैरवनाथ की ख्याति पूरी दुनियां तक पहुंचेगी। साथ ही पर्यटन के रास्ते खुलेंगे, और हमें रोजगार मिलेगा।

पड़ोसी राज्यों से भी आते हैं भक्तजन

झारखंड सहित बंगाल, उडिसा, छतिसगढ के श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ के दर्शन को आते हैं। लोगों की मान्यता है कि यहां से कई लोगों की मन्नत पूरी हुई हैं और बिगड़े काम बने हैं। बाबा की कृपा से भक्तजनों की आस्था की डोर और भी मजबूत हुई है।

बाबा के दरबार आकर उनका आशीर्वाद पाएं: बाउरी

पर्यटन मंत्री सह चंदकियारी विधायक अमर बाउरी कहते हैं कि बाबा भैरवनाथ के दर पर लोग जरुर आएं और आशीर्वाद लेकर जाएं। यहां की ख्याति को देश- विदेश तक पहुंचाने की दृष्टि से मैंने अपने स्तर से पूर्ण प्रयास किया है। मेरी कोशिश है कि इसे पर्यटन के क्षेत्र में लोग पूरी तरह से जाने। यहां की सीता कुंड को भी लोग जाने। इसकी सुंदरता व भव्यता को हर व्यक्ति के जहन में पहुंचाने का मैंने सार्थक प्रयत्न किया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी