झारखंड में धोनी, दीपिका व जयपाल जैसे बेस्ट टैलेंट मौजूद : राष्ट्रपति कोविंद

झारखंड में धोनी, दीपिका व जयपाल जैसे बेस्ट टैलेंट मौजूद : राष्ट्रपति कोविंद

रांची विवि के 33वें दीक्षांत में दिया 11 होनहारों को गोल्ड
रांची: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में कहा कि झारखंड में क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, तीरंदाज दीपिका सहित इंडियन हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान जयपाल सिंह मुंडा जैसे बेस्ट टैलेंट मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में बेस्ट टैलेंट मौजूद है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी और इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जयपाल सिंह मुंडा इसका उदाहरण हैं, इन्होंने झारखंड का नाम देश ही बल्कि विश्व रोशन किया।
रांची के मोरहाबादी मैदान के दीक्षांत मंडप के आहूत मुख्‍य समारोह के दौरान 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों गोल्‍ड मेडल प्राप्‍त करने का गौरव हासिल हुआ। राष्ट्रपति ने टाॅपरों के विषय में कहा कि गोल्ड मेडल देते समय मुझे इनमें गजब की प्रतिभा, आत्मविश्वास व बहुमुखी व्यक्तित्व दिखा। कोविंद ने उपाधि प्राप्त करनेवाले युवाओं से जॉब क्रिएटर बनने का आह्वान किया। छात्रों की तुलना में पांच गुुना अधिक छात्राओं को गोल्ड मिलने से राष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मेडल पाने वालों में 47 बेटियां व 9 बेटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से तालमेल हमें झारखंड के आदिवासी समाज से सीखना होगा। दीक्षांत समारोह के दौरान आज 56 स्टूडेंट्स को गोल्ड यूजी-पीजी के 31361 डिग्री की स्वीकृति दी गई थी। 3883 स्टूडेंट्स को उपाधि प्रदान की गई। 56 टॉपरों में से 45 छात्राएं हैं, जो 80 प्रतिशत हैं। समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, शिक्षा मंत्री नीरा यादव व अन्य मौजूद रहे। सामारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति कोविंद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हो गए।
राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से अपील की, कि वे गांव की ओर मुखातिब होकर वहां के लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण जैसे मामलों पर जागरुक करना चाहिए। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी दें, ताकि अधिकाधिक मात्रा में वे योजनाओं का लाभ ले सकें। आप तकनीकी युग के बच्चे हैं, इसलिए समाज सेवा करें। डिजिटल संसाधनो का उपयोग कर शिखर पर जाएं। राष्ट्रपति ने इस मौके पर रांची आने के दौरान रूट डायवर्ट किये से लोगों को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट किया। कहा कि कहा कि बारिश के कारण वे गुमला के बिशुनपुर नहीं जा सके, लेकिन प्रयास करेंगे, कि जल्द वे यहां पंहुचे। अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव, रांची विवि के कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय, प्रति कुलपति प्रो. कामिनी कुमार, कुलसचिव अमर कुमार चौधरी सहित रांची विवि के पीआरओ प्रकाश कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण