संकल्प दिवस पर आजसू ने लिया झारखंड को समृद्ध बनाने का संकल्प

संकल्प दिवस पर आजसू ने लिया झारखंड को समृद्ध बनाने का संकल्प

रांची: राजधानी के हरमू रोड अंतर्गत प्रदेश आजसू कार्यालय में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। इस बाबत संकल्प सभा में बोलते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि तमाम विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के एक- एक कार्यकर्ता न सिर्फ एकजुट होगें बल्कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही विधानसभा चुनाव में भी अधिकाधिक सीटें हासिल करेंगे। गौरतलब हो कि आजसू- भाजपा गठबंधन ने लोस में प्रदेश की 14 में से 12 सीटों पर अपना कब्जा किया है।
डाॅ भगत ने कहा कि 22 जून 1986 को आजसू ने झारखंड अलग राज्य हेतु आंदोलन प्रारंभ किया था, इसके अलावे अपनी बात दिल्ली तक पंहुचायी थी। आज उस आंदोलन में शामिल हमारे कई साथी नही हैं। कुछ शहीद हो गये, लेकिन उनके सपने को पूरा करने का हम आज के दिन संकल्प लेते हैं। कहा कि आजसू 22 जून को प्रत्येक साल स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाती है। इस दौरान आगामी विस पर भी चर्चा की गई है।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/pm-ujjwala-scheme-14-lakh-beneficiaries-will-get-gas

पहली पसंद बनी आजसू: जयकांत
खूंटी जिले में आजसू संकल्प दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के आंदोलनकारियों समेत वीर महापुरुषों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आजसू पार्टी स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने वीर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता पूरी तरह से उत्साहित नजर आए। मौके पर आजसू के कार्यवाहक खूंटी जिला अध्यक्ष जय कांत कुमार कश्यप ने कहा कि इन्ही महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश में सफल नेतृत्व को अंजाम दिया जा रहा है।

[URIS id=9499]

कहा कि उन्हें याद करके ही हम सभी प्रदेश व देश का विकास कर पाएंगे। कहा कि हमारा मकसद पार्टी को हर मोर्चे पर मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में खूंटी जिला वरीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, अर्की प्रखंड नीरज कुमार सिंह, कर्रा प्रखंड बिहारी सिंह, खूंटी प्रखंड राजेश कुमार महतो, गौतम कुमार महतो, रोहित साहू, अरुण कुमार सिंह, सुभाष साहू, चमकू पाहन, सुंदर पाहन सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत