जिले में एक भी व्यक्ति पेंशन से न हो वंचित: छंदा भट्टाचार्य
On
लोहरदगा: जिले के एक भी व्यक्ति पेंशन से वंचित नहीं हो, विभाग के अधिकारी एवं सम्बंधित कर्मी यह सुनिश्चित करें। यह बातें सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक छंदा भट्टाचार्य ने कही।
उन्होंने कहा कि असहायों के लिए पेंशन जीवन का आधार होता है। पेंशन से वंचित होने से असहायों को आर्थिक कष्ट उठाना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वैसे असहाय जो पेंशन के सही हकदार हैं और उन्हें सरकार के द्वारा दी जाने वाली पेंशन नहीं मिल रहा है। उन्हें चिहिन्त कर पेंशन दिलाएं।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी अचंलों में 25 नवंबर से 30 नवंबर तक असहायों के लिए पेंशन शिविर लगाया जा रहा है।आवेदक इस शिविर में जाकर अपने पेंशन से सम्बंधित मामलों का निबटारा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाभुक अपने क्षेत्र के अंचल कार्यालय में जाकर आवेदन भरें।
इस दौरान उन्होंने अंचल में लगने वाले शिविर में वैसे पेंशनधारियों के समस्या समाधान करने की भी बात कही, जिसके आधार एवं बैंक खाता में त्रुटि है। उन्होंने ऐसे पेंशनधारियों को भी शिविर में पहुंच त्रुटि निवारण करवाने की बात कही।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







