नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले अमर बाउरी

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले अमर बाउरी

प्रसाद योजना की पहली क़िस्त निर्गत करने की मांग
नई दिल्ली/रांची: झारखंड के पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात कर देवघर प्रसाद योजना की इंस्टॉलमेंट राशि निर्गत करने की मांग की। बाउरी ने केंद्रीय मंत्री को बताया की योजना हेतु केंद्र ने राशि की स्वीकृति दे दी है। वहीं सूबे के मंत्री बाउरी ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि इस योजना की स्वीकृति भी केंद्र सरकार द्वारा कर दी गई है, लेकिन पहले इंस्टॉलमेंट की राशि नहीं मिलने के कारण राज्य में काम शुरू नहीं हो सका है। मंत्री ने देवघर में रविंद्र भवन निर्माण पर चर्चा करते हुए कहा कि भवन की स्वीकृति अभी तक केंद्र सरकार से नहीं हुई है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री से इस बाबत जल्द पहल करने की अपील की।

[URIS id=9499]

केंद्रीय मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रसाद योजना और स्वदेश दर्शन योजना के पहले इंस्टॉलमेंट की राशि राज्य सरकार को उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं रविंद्र भवन की स्वीकृति को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: सरिया में ROB निर्माण कार्य का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी Giridih News: सरिया में ROB निर्माण कार्य का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी
Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल