Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता

कुण्डाधार के पास डंपिंग जोन के समीप हुआ हादसा

Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरी कार

उत्तराखंड के पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कुण्डाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पौड़ी: पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुण्डाधार के समीप डंपिंग जोन के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की आशंका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही हैं।

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर हुआ हादसा

आपदा नियंत्रण कक्ष पौड़ी के अनुसार, कार में कुल सात लोग सवार बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए बागी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल को श्रीनगर अस्पताल भेजा गया है।

एक व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

कार में सात लोगों के सवार होने की जानकारी के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें एक अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं। टीम आसपास के क्षेत्र और खाई में सर्च अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय वाहन में वास्तव में कितने लोग सवार थे।

मृतक हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के रहने वाले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया गया है कि वे किसी काम से पौड़ी आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

112 पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना देवप्रयाग को पौड़ी मार्ग पर वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वाहन किस वजह से अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान