बाढ़ राहत कोष में गौतम अदाणी ने दिए 11 करोड़ रुपये, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार

8000 प्रभावित परिवारों तक पहुंच रही राहत सामग्री

बाढ़ राहत कोष में गौतम अदाणी ने दिए 11 करोड़ रुपये, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार
(अदाणी फाउंडेशन सहायता शिविर)

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने असम बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹11 करोड़ का योगदान दिया है। इसके साथ ही अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिवसागर और धेमाजी जिलों के लगभग 8,000 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

दिसपुर: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹11 करोड़ का योगदान दिया है। इस योगदान की सराहना करते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि गौतम अदाणी जी ने असम बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के हमारे प्रयासों को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ऑनलाइन माध्यम से ₹11 करोड़ का योगदान दिया है।

अपनी कार्यशैली के अनुरूप, उन्होंने न केवल योगदान दिया हैबल्कि बिना किसी प्रचार के हजारों प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए भी संसाधन जुटा रहे हैं।असम के लोगों के प्रति उनका स्नेह और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का उनका स्वभाव वास्तव में सराहनीय है।

Jharkhand Govt Ad
मुख्यमंत्री राहत कोष में समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार योगदान प्राप्त हो रहा है। मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि प्रत्येक रुपये का उपयोग पूरी सावधानी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ प्रभावित लोगों के जीवन के पुनर्निर्माण में किया जाएगा। असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए मैं अदाणी समूह का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।" मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि,“यह सहयोग राज्य के राहत कार्यों को और सशक्त बनाएगा और हजारों प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।“

इसी सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, अदाणी फाउंडेशन ने अदाणी स्मार्ट मीटर और गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेडके सहयोग सेऊपरी असम में बाढ़ राहत अभियान शुरू किया है।इस अभियान के तहत शिवसागर जिले के नाज़िरा उप-मंडल तथा धीमाजी जिले के सिलापाथर में लगभग 8,000 परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

प्रत्येक राहत किट में आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाइयां, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई से जुड़ी सामग्री शामिल है, ताकि प्रभावित परिवार अपनी तत्काल जरूरतों को पूरा कर सकें और अपने जीवन के पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकें।यह राहत अभियान नाज़िरा के 14 गांवों, गुरमुर मिरी (नेपाली बस्ती), संतक ग्रांट, बालीगांव, रोजापूल दुवराह गांव, बामुनपुखुरी, गोहाइन गांव (कोमोल सपोरी), हुलांग कटोनी, हुलांग कलिता, बेंगमोरा कोनवार गांव, बैलुंग गांव, मिरी गांव, औगुरीजान और बिहुबोर ग्रांट—के साथ-साथ सिलापाथर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को कवर करता है। 

यह भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

राहत दल यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं कि सहायता दूरस्थ और दुर्गम गांवों तक भी पहेंचे।अदाणी फाउंडेशन के लिए राहत कार्य केवल पुनर्वास की शुरुआत है। असम के प्रभावित परिवारों के जीवन के पुनर्निर्माण के इस दौर में फाउंडेशन उनके पुनर्वास में सहयोग देने और समुदायों को पहले से अधिक मजबूत एवं लचीला बनाने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़