तीस्ता सीतलवाड़ केस : गुजरात दंगों को लेकर मोदीजी को बदनाम करने के लिए सोनिया गांधी ने रची साजिश

तीस्ता सीतलवाड़ केस : गुजरात दंगों को लेकर मोदीजी को बदनाम करने के लिए सोनिया गांधी ने रची साजिश

नयी दिल्ली : बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुजरात दंगों को लेकर जिस तरह से उस समय के गुजरात सीएम नरेंद्र मोदी को अपमानित किया गया, झूठे षड़यंत्र में फंसाने का काम किया गया, उसके पीछे सोनिया गांधी की अहम भूमिका है। संबित पात्रा ने कहा कि इस मामले में अहमद पटेल का सामने आया है, जो सोनिया गांधी के सलाहकार थे। हालांकि, वे हमारे बीच नहीं हैं, हम उन पर सीधे आरोप भी नहीं लगा रहे हैं और न ही इस मामले में उनके परिवार से कोई जवाब जानना चाहते हैं।

अहमद पटेल मात्र एक नाम हैं, लेकिन काम तो सोनियाजी का था। इसलिए अपने मुख्य राजनीतिक सचेतक अहमद पटेल के माध्यम से सोनिया ने गुजरात की छवि को धूमिल करने की चेष्टा की। इस पूरे षड़यंत्र की रचयिता सोनिया गांधी थी।

Read More.. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC और BJP के घोषणापत्र में क्या अंतर? जानिए किसने क्या वादे किए

 

Read More.. कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा

बता दें कि साल 2002 के गुजरात दंगों को लेकर जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्‍ता सीतलवाड़ को लेकर कई नए खुलासे किए हैं। एसआईटी ने सत्र अदालत को बताया कि तीस्ता सीतलवाड़, पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार और पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट प्रदेश की मोदी सरकार को गलत तरीके से फंसाने और सरकार गिराने की साजिश में शामिल थे। इन सबके पीछे दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल का भी हाथ था।

 

इस खुलासे के एक दिन बाद शनिवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुजरात दंगों को लेकर जिस तरह से उस समय के सीएम नरेंद्र मोदी को अपमानित किया गया उसके पीछे सोनिया गांधी की अहम भूमिका है। संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस ने गुजरात दंगों में जिस प्रकार से मोदीजी को अपमानित और बदनाम करने के चेष्ठा की थी। उसकी अब परत दर परत सच्चाई सामने आ रही है। संबित ने कहा कि आज सुबह से देश देख रहा है कि एसआईटी ने जो जांच रिपोर्ट रखी है, यह बहुत से सत्यों को सामने लाती है। तीस्ता सीतलवाड़, श्री कुमार और संजीव भट्ट के खिलाफ एसआईटी जांच हुई। ये सभी पॉलिकिल आब्जेक्टिव या राजनीतिक मंसूबे के साथ काम कर रहे थे।

 

मोदीजी की लो​कप्रियता से परेशान थी कांग्रेस : संबित पात्रा ने आगे कहा कि एफिडेविट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कांग्रेस चाहती थी कि किस तरह से मोदी जो का परेशान किया जाए, ताकि जिस तरह से उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी, इससे कांग्रेस ने प्रयास किया कि भविष्य में इन्हें आगे न बढ़ने दिया जा सके। पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के कहने से जांच हुई। संबित बोले कि दुख का विषय है कि जिस विषय पर पहले डिबेट होती थी, आज वह षडयंत्र सामने आया है।

संबित पात्रा ने कहा कि मोदीजी को झूठे केस में फंसाने के लिए और राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए सोनिया गांधी ने पैसे का इस्तेमाल किया। तीस्ता सीतलवाड़, श्री कुमार और संजीव भट्ट ये तीनों अहमद पटेल के घर मिले। उद्देश्य यही था कि मोदी जो कि गुजरात के सीएम थे, उनको फंसाया जाए। तीस्ता से प्रसन्न होकर फिर सोनियाजी ने इन्हें पद्मश्री दिया था। ये तीस्ता सीतलवाड़ सोनिया गांधी की नेशनल एडवाइजरी कमेटी में थी। तिस्ता राज्यसभा की सीट चाहती थी, ये तो हम सरकार में आ गए वरना ये हो सकता था कि आज शायद वे बड़ी मंत्री होतीं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement