रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां : पिछड़ों को आबादी के आधार पर मिलेगा आरक्षण
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों ने आज राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र एवं महाराष्ट्र का घटनाक्रम अहम खबर है.


दैनिक भास्कर ने चुनावी बयानों की शानदार पैकेजिंग कर उसे पेज वन पर जगह दी है. इसमें लिखा है कि माननीयों हम सिर्फ आपके शब्दों को तसवीर दे रहे हैं, पसंद न आए तो पहले अपने शब्दों को बदलिए. अखबार ने नेताओं पर लिखा है: दुश्मनी जमकर करो लेकिन यह गुंजाइश रहे कि जब हम कभी दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा नहीं हों. अखबार ने सस्ता प्याज बेचने पर निर्वाचन आयोग के रोक को हेडिंग दिया है: प्याज पर आचार संहिता. अखबार ने लिखा है नेफेड को शो काॅज किसके निर्देश पर बेचा जा रहा है 35 रुपये किलो प्याज. भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को अखबार ने शीर्षक दिया है: हर तरह के किसानों को पांच हजार रुपये सालाना, लागू करेंगे एनआरसी. पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज अहमद के झामुमो में शामिल होने एवं गांडेय से टिकट मिलने की खबर भी अखबार में है. अखबार ने खबर दी है कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए दो दिसंबर को सिमडेगा आएंगे.
दैनिक जागरण ने भाजपा के घोषणा पत्र को लीड खबर बनाते हुए शीर्षक दिया है : पिछड़ों का आरक्षण बढेगा, बेटियों को पीजी तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा. इसमें उल्लेख किया गया है कि शक्तिस्वरूपा महिला बटालियन का गठन होगा और सभी जिलों में एंटी ट्रैफिकिंग पुलिस यूनिट की स्थापना होगी. वहीं, बाबूलाल मरांडी का चुनावी वादा है: लागू करेंगे सरना धर्म कोड, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण. इसमें उन्होंने यह भी कहा है कि 65 साल से अधिक उम्र के किसानों को हर माह एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. अखबार ने खबर दी है कि 85 दिन बाद जेल से बाहर आए बंधु तिर्की.
Related Posts

Latest News

