#JantaCurfew कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधे घंटे के संबोधन में क्या कुछ बोला, पढिए

#JantaCurfew कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधे घंटे के संबोधन में क्या कुछ बोला, पढिए

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कोरोना वायरस के खतरे पर संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश कोराना वायरस की चुनौतियों का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा कि पूर विश्व गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा माहौल बन रहा है कि हम संकट से बचे हुए हैं, वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर ऐसा सोचा सही नहीं है. प्रत्येक भारतवासी को सतर्क व सावधान रहना जरूरी है. उन्होंने कहा कि विज्ञान अभी तक कोरोना महामारी से निबटने का कोई निश्चित उपाय नहीं सुझा पाया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया के विकसित देशों पर कोरोना का बुरा असर पड़ रहा है, तो हम इस बात के लिए निश्चिंत नहीं हो सकते है कि हमारे विकासशील देश पर इसका असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम एक वैश्विक नागरिक के रूप में केंद्र व राज्य सरकारों के दिशा निर्देंशों का पूरी तरह पालन करना होगा. हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे. इस तरह के महामारी में एक ही वैश्विक मंत्र काम करता है हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ.

उन्होंने का संयम का क्या तरीका है, भीड़ से बचना, बाहर निकलने से बचना. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सप्ताह तक जब बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें. चाहे आपका काम बिजनेस से जुड़ा, कार्यालय से जुड़ा हो. उन्होंने कहा कि जो सरकारी कर्मचारी हैं, मीडिया कर्मी हैं अन्य आवश्यक पेशे में हैं, उनकी सक्रियता तो आवश्यक है. बाकी को खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो सीनियर सिटीजन हैं वे आने वाले कुछ सप्ताह तक घर से बाहर नहीं निकलें.

यह भी पढ़ें: 20 जून का इतिहास: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत


उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता से मांग करता हूं कि जनता कर्फ्यू का पालन करें. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है. इस जनता करफयू के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकले. सड़क पर न जाए, अपने घरों में ही रहे. हां, जो आवश्यक सेवा में हैं, उनका दायित्व है. उन्होंने कहा कि 22 मार्च का हमारा यह प्रयास देश हित में हमारे आत्मसंयम का एक मजबूत प्रतीक होगा.

उन्होंने कहा कि 22 मार्च के जनता कर्फ्यू की सफलता आने वाले चुनौतियों से निबटने में हमें तैयार करेगा. उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकारों से आग्रह करूंगा कि वे इस सफल बनाने में सहयोग करें. प्रधानमंत्री ने इसके लिए सभी संगठनों से भी सहयोग की अपील की.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के लिए वित्तमंत्री की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया है. यह कोरोना के संबंध में आवश्यक फैसलों के लिए जिम्मेदार होगा. उन्होंने कहा कि कोराना वायरस मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग, अल्प आय वर्ग को भी क्षति पहुंचाएगा. मेरा कारोबारियों से आग्रह है कि जिन्हें आपने काम पर रखा है वे आने वाले कुछ सप्ताह तक आपके यहां काम पर न आ सकें, लेकिन आप उनका वेतन न काटें. उन्हें भी परिवार चलाना है. मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाएं. मेरा देशवासियों से अनुरोध है कि वे जरूरी सामान को संग्रह करने की होड़ न लगाएं.

उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में 130 करोड़ भारतीयों ने देश के सामने आए इस संकट को अपना संकट माना है. भारत के लिए, समाज के लिए जो बन पड़ा है, हर किसी ने किया है. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में भी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का हम इसी तरह निर्वाह करते रहेंगे. ऐसे समय में कुछ कठिनाइयां भी आती हैं, अफवाहों का वातावरण भी बनता है. एक नागरिक के तौर पर हमारी अपेक्षाएं भी पूरी नहीं हो पाती हैं. यह संकट वैश्विक है. एक देश दूसरे देश को मदद नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी हमें अपना पूरा सामथ्र्य कोरोना से खुद को बचाने के लिए ही लगाना होगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति 10 लोगों को फोन कर कोराना के बारे में बताएं, जागरूक करें.

वैश्विक महामारी से मानव जाति विजयी होगी, देश विजयी होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक